ऋषिकेश- केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री अब मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर दर्शन कर सकेंगे

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्री अब मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर अधिक निकटता से भगवान केदारनाथ के दर्शन कर कर रहे है । श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया की कोरोना एडवाइजरी के तहत पहले मंदिर गर्भगृह में जाकर भगवान केदारनाथ के स्वयंभू ज्योर्तिलिंग को छूने की मनाही थी। मई- जून में तीर्थयात्री अधिक संख्या में दर्शन हेतु पहुंचे जिस कारण धर्मदर्शन सीमित दूरी से हो रहे थे। अब पहली जुलाई से मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को मंदिर के गर्भगृह में दर्शन हेतु प्रवेश करा रही है, ताकि तीर्थयात्रियों को अधिक निकटता से भगवान केदारनाथ का सानिध्य प्राप्त हो‌ सके। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र ने बताया कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को मंदिरों में सरल- सुगम दर्शन हेतु प्रतिबद्ध है श्री केदारनाथ मंदिर में प्रात: पांच बजे से धर्म-दर्शन शुरू हो रहे है तथा अपराह्न तीन बजे मंदिर कुछ देर के लिए बंद होता है। इस दौरान साफ-सफाई के बाद पुन: पांच बजे से धर्म -दर्शन‌ शुरू हो जाते है। इससे पहले भगवान केदारनाथ को दिन का भोग चढ़ाया जाता है। शायंकाल आरती तक धर्म दर्शन होते है। शायंकाल आरती रात्रि 9i बजे तक संपन्न हो जाती है तत्पश्चात मंदिर बंद हो जाता है।इसी तरह श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर में भगवान बदरीविशाल की अभिषेक पूजा प्रात: पांच बजे से संपन्न हो रही है। तथा इस दौरान भी तीर्थयात्री धर्मदर्शन कर रहे है। मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया अभी तक 901081 श्रद्धालु श्री बदरीनाथ धाम तथा 831600 श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। दोनों धामों में 1732681 श्रद्धालु दर्शन कर चुके है।

%d bloggers like this:
Breaking News