ऋषिकेश- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौपा

मुंबई। महाराष्ट्र के सियासी संकट में सुप्रीम कोर्ट के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले को बरकरार रखने के बाद उद्धव ठाकरे ने सीएम और विधान परिषद सदस्य से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने मंदिर में पहुंचकर पूजा की। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बहुमत परीक्षण पर फैसला सदन के पटल पर ही होना चाहिए। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बीच एकनाथ शिंदे और बागी विधायक गोवा पहुंचे। इस बीच खबर आ रही है कि देवेंद्र फडणवीस एक जुलाई को नए सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई विधायक और वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर एकत्रित हुए। शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने पर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत भाजपा के कई नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। उनमें से कई ने कहा कि फडणवीस जल्द ही राज्य की कमान संभालेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News