ऋषिकेश- उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने तहसील में किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- हिंदू जागरण मंच ने राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की दिनदहाड़े हत्या करने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
बुधवार को हिंदू जागरण मंच उत्तराखंड के प्रदेश सह संयोजक सत्यवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के बाद उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह तुष्टीकरण की नीति के तहत प्रदेश में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे हिंदूओं में रोष उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि कन्हैया लाल तेली की दिनदहाड़े आतंकवादियों द्वारा गला रेत कर की गई हत्या ने राजस्थान सरकार की‌ कानून व्यवस्था को चुनौती दी है । उन्होंने आरोप लगाते हुएकहा कि राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है, तभी से लगातार हिंदुओं पर हमलों की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिससे लगता है कि हिंदुओं पर हमला करने वाले एक संप्रदाय विशेष के लोगों को राजस्थान सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। इसे देखते हुए राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया है कि वह राजस्थान सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें। इस घटना की जांच सीबीआई या अन्य किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाई जानी चाहिए। कहा कि इस घटना को अंजाम देने का उद्देश्य देश के हिंदू समाज को भी भयभीत किया जाना है। इस घटना से देश के हिंदू समाज में फतवा देने वाले और हिंदू समाज को धमकी देने वाले की मानसिकता के लोगों के खिलाफ देश में कड़े कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। प्रदर्शन करने वालों में नीरज सेहरावत ,विवेक गोस्वामी ,आकाशदीप, कमल नेगी ,गौरव शर्मा, मनोज कुमार ,नैतिक तनेजा ,गोविंद चौहान, रवि शर्मा, राहुल शर्मा, सूरज सिंह ,लाल सिंह, विनोद विश्नोई, पंकज वर्मा, शिवम चौधरीी, नितिन चौधरी, राहुल कुमार, रवि जाटव, धर्मपाल कश्यप , अभिनव पाल आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News