ऋषिकेश- सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने पर महक जैन को किया सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन व आईसीए ऋषिकेश द्वारा सिविल सेवा परीक्षा में संपूर्ण भारत में 17वीं रेंक प्राप्त करने वाली महक जैन को सम्मानित किया।
आईसीए कंप्यूटर हरिद्वार रोड में आयोजित एक कार्यक्रम में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली ऋषिकेश से महक जैन को लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन ललित मोहन मिश्र ने कहा कि बेटियों के इस प्रकार सफलता पाने से अन्य बालिकाओं को भी प्रोत्साहन मिलता है।
यहां आकर छात्र-छात्राओं से बात कर महक से मिलवाने का उद्देश्य भी यही है कि छात्र-छात्राएं देखें मेहनत करने से सफलता जरूर मिलती है। बस उसका रूप अलग-अलग होता है। महक जैन ने भारत की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर हमारे नगर को भी गौरवान्वित किया है। महक की माता नीलिमा जैन ऋषिकेश की ही लड़की है। इसलिए महक का सीधा संबंध ऋषिकेश से है तथा महक के मामा लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन के पूर्व अध्यक्ष भी हैं।
महक जैन ने छात्र छात्राओं से अपने अनुभव बाटे व उन्हें किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि सफलता का मूल मंत्र मेहनत व लगन ही है। जो बच्चा अपने उद्देश्य पर दृष्टि टीका देगा वह उद्देश्य उसे प्राप्त होता ही है। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न छात्र छात्राओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। मेमोरी चैंपियन प्रतीक यादव ने भी छात्र छात्राओं को सफलता के मंत्र बताएं व महक जैन के सामने मेमोरी की कुछ प्रस्तुतियां भी दी।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, लायन महेश किगर, क्लब अध्यक्ष जगमीत सिंह, लायन विकास ग्रोवर, लायन पवन शुक्ला, लायन आशु ढंग, लायन विकी पनिशर, लायन श्रेयांश जैन, मोनिका जैन आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News