ऋषिकेश- जिओ फाइबर पर उपभोक्ता राजीव गुप्ता ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- दूरसंचार कंपनियां पहले तो मान मनोबल कर ग्राहकों को फंसाने का काम करती हैं,फिर इनकी मनमानी के चलते उपभोक्ता परेशान हो जाते हैं। यही हाल जिओ कंपनी वालों का भी है। गंगानगर निवासी राजीव गुप्ता ने रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय में जिओ कंपनी का फाइबर कनेक्शन लिया है। लेकिन बीते 20 जून से कंपनी का कनेक्शन खराब चल रहा है। बार-बार कंपनी से शिकायत करने के बावजूद भी उपभोक्ता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि उपभोक्ता द्वारा पूरे महीने का रिचार्ज किया जा चुका है। ऐसे में दूरसंचार कंपनी वालों की मनमानी के चलते उपभोक्ता परेशान हो रखा हैं।
कंपनी का कनेक्शन बीते 20 जून से काम नहीं कर रहा है। जिओ कंपनी द्वारा कनेक्शन को ठीक करने के बजाय उपभोक्ता को परेशान किया जा रहा है। राजीव गुप्ता का कहना है कि पहले तो दूरसंचार कंपनियां ग्राहकों के साथ मान मनोबल का कनेक्शन लगाते हैं। उसके कुछ समय बाद उपभोक्ता दूरसंचार कंपनियों से परेशान हो जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कनेक्शन को जल्द ठीक नहीं किया जाता है तो जिओ कंपनी का कनेक्शन बंद करने पर मजबूर होना पड़ेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News