ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला से की शिष्टाचार भेंट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला से कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य के विभिन्न विषयों को लेकर वार्ता हुई।
रविवार को हुई मुलाकात में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री अग्रवाल को राज्य में वित्तीय उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आप इस कार्य को कर सकने में सक्षम है। कहा कि आपके विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए कार्यकाल सराहनीय रहा है। बिरला ने कहा कि अन्य राज्यों के विस अध्यक्ष आपके कार्यों से प्रभावित है। इस मौके पर अन्य विषयों पर भी वार्ता हुई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News