ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने 13 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्करो को गिरफ्तार किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- पुलिस उप-महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा, जनपद की समस्त इकाइयों एवं थाना प्रभारी को शराब तस्करी पर रोक लगाने के दृष्टिगत दिशा निर्देशों के साथ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु आदेश दिये गए हैं। पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा भी अपने अधीनस्थों को समय-समय पर दिशा निर्देश दिए गए हैं। एसओजी देहात की पुलिस टीम द्वारा बीती रात्रि डिग्री कॉलेज हरिद्वार रोड के पास मुखबिर की सूचना पर एक छोटे हाथी को रोककर चेक किया तो उसमें 13 (तैरह) पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम और पता योगेश यादव पुत्र नंदकिशोर यादव निवासी किरायेदार दर्शन कोरी एसजीआरआर कॉलेज के बगल में चंदननगर देहरादून, अनिल कुमार पुत्र संतराम कौशल निवासी किरायेदार श्याम साइकिल वाला चंदननगर देहरादून के रूप में हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों से शराब तस्करी व उनके ठिकानों के विषय में पूछताछ की जा रही है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जाएगा। एसओजी देहात टीम में उपनिरीक्षक ओम कांत भूषण, आरक्षी नवनीत नेगी,आरक्षी सोनी कुमार, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी देवेंद्र नेगी, आरक्षी कमल जोशी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News