ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने ‌‌‌‌‌‌आर्मी पैरामिलेट्री फोर्स की तैयारी कर रहे छात्रों को किया जागरूक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की जाने वाली अग्नीपथ योजना को लेकर चलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए स्थानीय पुलिस ने युवकों को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विशेष शाखा ऋषिकेश,
चौकी प्रभारी आईडीपीएल, चौकी प्रभारी एम्स के साथ डिग्री कॉलेज ऋषिकेश ग्राउंड, आईडीपीएल ग्राउंड आदि जगहों पर आर्मी पैरामिलिट्री फोर्स आदि की तैयारी कर रहे युवाओं को भारत सरकार द्वारा जारी ‘अग्निपथ योजना’ के संबंध में जानकारी दी। सोशल मीडिया आदि के माध्यम से प्रसारित हो रही अधूरी जानकारी एवम अफवाहों से सावधान रहने हेतु सूचित किया गया कि अधूरी जानकारी एवम अफवाहो में आकर कोई ऐसा अनुचित ,असंवैधानिक कार्य ना करें। जिससे कि आपके भविष्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News