ऋषिकेश- खुखरी एवं 1 चाकू के साथ 2 अभियुक्त अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के द्वारा कोतवाली ऋषिकेश के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को उपरोक्त कर्म में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। 17 जून की रात्रि गस्त के दौराने आकाश उर्फ गोलू पुत्र आनंद मणि निवासी मायाकुंड निकट निर्मल हॉस्पिटल ऋषिकेश एमएम को पीपल घाट मायाकुंड के पास से एक अदद नाजायज खुखरी के साथ, सतेंद्र पुत्र कलुआ निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को बस अड्डे के पास से एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट,कांस्टेबल तेज सिंह, कांस्टेबल दिनेश डोगरा, कांस्टेबल नरेंद्र शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News