ऋषिकेश- आंदोलन के बजाय इस योजना का लाभ उठाएं युवा – राजनाथ सिंह
नई दिल्ली- अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में युवाओं के आंदोलनों के उग्र रूप लेने के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने युवाओं का आह्वान किया कि कोरोना महामारी के कारण भर्ती से वंचित रहे युवा जल्द शुरू की जाने वाली इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दें। रक्षा मंत्री और गृह मंत्री ने ट्विटर पर अपने संदेशों में देश के युवाओं से आह्वान किया है कि अग्निपथ योजना में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में इस वर्ष 2 वर्ष की छूट दी गई है और युवाओं को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। सिंह ने कहा मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को युवाओं के भविष्य की चिंता करने और उनके प्रति संवेदनशीलता के लिए हृदय से धन्यवाद करता हूँ। मैं युवाओं से अपील करता हूँ कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया कुछ ही दिनों में प्रारम्भ होने जा रही है। वे इसके लिए अपनी तैयारी शुरू करें।
