ऋषिकेश- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने व्यापारियों के दुर्घटना बीमा को दोगुना किए जाने पर मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का किया आभार व्यक्त
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-उत्तराखंड में धामी सरकार ने राज्य के व्यापारियों को बड़ा सुरक्षा कवर देते हुए बजट में उनका दुर्घटना बीमा 500000 से बढ़ाकर अब ₹1000000 करने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस फैसले पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला संयुक्त महामंत्री पवन ने सभी व्यापारियों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ओर वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का धन्यवाद प्रकट किया है। बताते चलें उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा सदन में बजट पेश करते हुए उत्तराखंड के व्यापारियों की दुर्घटना बीमा राशि को बढ़ाए जाने की मांगों को मानते हुए व्यापारी की दुर्घटना बीमा राशि को दोगुना करने का ऐलान किया है। जिसका लाभ राज्य के लाखों व्यापारियों को मिलेगा।
