ऋषिकेश- कबीर चौरा आश्रम में मनाया कबीर साहिब का 624 वां प्राकट्य दिवस
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कबीर चौरा आश्रम में श्री कबीर साहिब जी का 624 वां प्राकट्य दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी संत महात्माओं ने श्री कबीर साहिब महाराज पर अपने अपने विचार व्यक्त किए । श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन महंत रघु मुनि ने कहा कि संत मिलन को जाइऐ, तज माया अभिमान ज्यों ज्यों पग आगे धरे, कोटिन यज्ञ समान। इसी तरह महामंडलेश्वर हरि चेतनानंन्द ने कहा कि जहां संतों का समागम हो वह स्थान तीर्थ बन जाता है ।जिस प्रकार कबीर साहिब ने पूरे विश्व में कबीर साहिब का प्रचार प्रसार कर धर्म को आगे बढ़ाया उसी प्रकार संत भी सबका उद्धार के लिए संसार में प्रकट होकर सबका उद्धार करते हैं। इस अवसर पर कबीर चौरा आश्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत रघु मुनि महाराज श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन कार्यक्रम का संचालन महामंडलेश्वर हरि चेतनानन्द महाराज के द्वारा किया गया। इस अवसर हरिचेतनानन्द, महंत हरिहरानन्द, महंत रिविदेव शास्त्री, महंत सूतीक्षण मुनि, महंत दिनेश दास शास्त्री, महंत प्रकाश मुनि, महंत श्रवण मुनिमहंत जगजीत सिंह, महंत निर्मल दास, महंत शांतानन्द पंजाब,महंत आनंद शास्त्री, महंत दामोदर दास, महंत ब्रम्हमुनि, आदि उपस्थित थे।
