ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 25 नये मरीज मिले, 38 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 38 मरीज ठीक हो गए हैं। प्रदेश में 127 एक्टिव केस हैं। बुधवार को सामने आए 25 मामलों में सबसे ज्यादा 22 मामले देहरादून के हैं। इसके अलावा चमोली, पौड़ी और टिहरी में एक-एक मामला शामिल है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93033 हो गई है। देहरादून जिले में 15, टिहरी में चार, हरिद्वार में दो, ऊधमसिंह नगर में दो, चमोली, नैनीताल, रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में कम मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं। वर्तमान में 143 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 2.40 प्रतिशत दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News