ऋषिकेश- 15 और 16 जून को पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान है कि 15 और 16 जून को दो दिन पूरे राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि हफ्ते के शुरुआत में 13 -14 जून को प्रदेश में शुष्क मौसम रहेगा।लेकिन 15-16 जून को पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई हिस्सों में 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी है। जनपद नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की प्रबल सम्भावना बनी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News