ऋषिकेश- केन्द्र सरकार कर रही है तानाशाही- हरीश रावत

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- प्रदेश कांग्रेस की ओर से कॉन्ग्रेस मुख्यालय से प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय तक आज शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया। इस दौरान कांग्रेस मुख्यालय के चारों तरफ पुलिस का पहरा लगा कर कॉन्ग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जो नोटिस जारी किया गया है, उसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। रावत ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार तानाशाही पर उतर आयी है। उन्होंने कहा कि ईडी के इस कदम के विरोध में कांग्रेस मुख्यालय से प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय तक आज शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया लेकिन जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के शातिपूर्ण मार्च को रोका गया वह गलत है और इसे पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है। चारों तरफ पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। मुझे भी ईडी दफ्तर जाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिया गया यह लोकतंत्र मेें अनुचित है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News