ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 19 नये मरीज मिले, 23 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना के 19 नए मामले मिले हैं। जबिक 23 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं कोरोना संक्रमण दर 1.83 प्रतिशत रही। प्रदेश में फिलवक्त कोरोना के 123 सक्रिय मामले हैं। देहरादून में सबसे अधिक 78 सक्रिय मामले हैं। चार जिलों टिहरी, बागेश्वर, चंपावत व पिथौरागढ़ में कोरोना का कोई सक्रिय मामला नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से 1167 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1148 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी में चार, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा में दो और चमोली में एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
आठ जिलों बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी व ऊधमसिंहनगर में कोरोना संक्रमण का नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जिलों से 1381 सैंपल कोरोना जांच को भेजे गए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News