ऋषिकेश- उत्तराखंड विजीलेंस की टीम ने की वरिष्ठ IAS अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तराखंड की विजिलेंस टीम ने आईएएस डॉ.रामविलास यादव के देहरादून से लेकर लखनऊ तक के ठिकानों पर छापे मारी की है। अन्य जिलों में भी राम विलास के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आईएएस अधिकारी रामविलास यादव पर विजिलेंस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद आज आईएएस रामविलास यादव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की खबर है।देहरादून में डीएसपी अनुषा के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई चल रही है। वहीं लखनऊ में यादव के घर एएसपी रेनू लोहनी की टीम पहुंची है। जबकि गोरखपुर में विजिलेंस के डीएसपी अनिल मनराल कार्रवाई कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि आईएएस डॉ. रामविलास यादव के पुरनिया स्थित दिलकश विहार रानी कोठी सीतापुर रोड लखनऊ, गुड़म्बा, कुर्सी रोड स्थित जनता विद्यालय में विजलेंस उत्तराखंड ने छापे मारी की है। छापेमारी की कार्रवाई अभी चल रही है। इसके अलावा प्रदेश के गाजीपुर जिला, गाजियाबाद व उत्तराखंड के ठिकानों पर भी विजलेंस ने छापेमारी की है। राम विलास के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस है। रामविलास पूर्व में सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण और एडिशन डायरेक्टर मंडी परिषद रह चुके हैं। रामविलास वर्तमान में ग्राम विकास विभाग उत्तराखंड में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सामाजिक कार्यक्रता हेमंत कुमार मिश्रा की शिकायत पर विजलेंस उत्तराखंड ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News