ऋषिकेश- बैंक मे लोगो को बातों में उलझाकर ठगी करने वाले गिरोह के 06 शातिर ठग गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ शिकायतकर्ता रोहित राजभर पुत्र सूरज राजभर निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अमरीक सिंह की दुकान में काम करता हूं। 8 जून को सुबह 10:00 बजे के लगभग मेरे मालिक अमरीक सिंह के द्वारा ₹73000 पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने हेतु दिए गए। जिन्हें जमा करने में पंजाब नेशनल बैंक देहरादून रोड ऋषिकेश गया लेकिन बैंक के अंदर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मुझे अपनी बातों में लेकर मुझ से ₹34000 ठग लिए गए। जिसके बाद मैंने उन्हें बाहर आकर तलाश किया तो कहीं दिखाई नहीं दिए।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को दी गई। पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा एक पुलिस टीम बनाकर निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम द्वारा 8 जून की सांय मुखबिर की सूचना पर बैंक में ठगी करने वाले 06 शातिर अभियुक्तों को ठगी करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली कागज की 01 गड्डी व नकद ₹69,000/- के साथ घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार के साथ देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम व पता पिंटू पुत्र रामनाथ राम निवासी ग्राम धर्म बागी नराव थाना अवतार नगर छपरा बिहार
हाल निवासी लक्ष्मी नगर अक्षरधाम दिल्ली, सत्य प्रकाश पुत्र लालाराम निवासी ग्राम सिरसौल पट्टी जसा थाना बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी- करावल नगर दिल्ली, सोनू पुत्र राजाराम निवासी मकान नंबर 10 गली नंबर 2 वेस्ट कमल विहार थाना करावल नगर दिल्ली, अंसार पुत्र अब्दुल अंसार उर्फ गफ्फार निवासी 369 कर्बला थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी- करावल नगर दिल्ली, पंकज कुमार पुत्र छतु साहू निवासी हर्ष विहार टू चेतना पब्लिक विद्यालय थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, ऋषि पाल सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी वेस्ट कमल विहार डी 368 गली नंबर 4 थाना करावल नगर दिल्ली के रूप में हुआ है। सभी अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में डीपी काला, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश,
उप निरीक्षक उत्तम रमोला, महिला उपनिरीक्षक सोनल, कांस्टेबल सचिन सैनी, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल सोविन्द्र।
एसओजी देहात टीम में कांस्टेबल नवनीत नेगी, कांस्टेबल सोनी कुमार, कांस्टेबल मनोज शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News