ऋषिकेश- दिल्ली से गुमशुदा महिला को थाना लक्ष्मण झूला पुलिस द्वारा किया गया बरामद

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-7 जून को थाना मानसरोवर पार्क जनपद शहादरा दिल्ली में आकृति दुबे पत्नी अविनाश दुबे पुत्री ओमकार पांडे निवासी राम नगर एक्सटेंशन दिल्ली की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। गुमशुदा की तलाश हेतु दिल्ली पुलिस द्वारा थाना लक्ष्मण झूला से संपर्क किया गया तो गुमशुदा की तलाश करने पर गुमशुदा को थाना क्षेत्र के परमार्थ निकेतन घाट के पास से बरामद किया गया। बरामद गुमशुदा को थाना मानसरोवर पार्क जनपद शाहदरा दिल्ली से तलाश हेतु आये एएसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह व गुमशुदा के परिजन सुधीर पांडे व प्रीति पांडे के सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा को बरामद करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज रावत, कॉन्स्टेबल मानवेन्द्र सुमन, कांस्टेबल पीएसी सुशील सिंह रावत, कांस्टेबल कविता सैनी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News