ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नये मरीज मिले,12 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं, जबकि 12 मरीज ठीक हुए हैं। अब कोविड के 66 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सामने आए 17 मामलों में देहरादून में सर्वाधिक 11, पौड़ी में तीन, नैनीताल, टिहरी और उत्तरकाशी में एक-एक मरीज हैं। अब कुल 66 एक्टिव केस में से देहरादून में सर्वाधिक 50 केस हैं। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92881 हो गई है। 10 जिलों में 64 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.11 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत दर्ज की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News