ऋषिकेश- लोकल मार्ग पर चलने वाले वाहनों को रोके जाने के विरोध में यात्रियों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चार धाम यात्रा के दौरान बसों के अभाव के चलते परिवहन विभाग ने लोकल मार्गों पर चलने वाले वाहनों को रोक दिए जाने पर तमाम यात्रियों के साथ लोकल वाहनों से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आईएसबीटी पर जाम लगाकर अपना विरोध प्रकट किया। चार धाम यात्रा के दौरान रविवार को बसों का अभाव हो गया थाा जिसकी पूर्ति करने के लिए यात्रा प्रशासन ने लोकल मार्गों पर चलने वाले बसों के कागज जब्त कर उनकी बसों को यात्रा में लगाए जाने के लिए निर्देशित किया। जिसके बाद पहाड़ों में जाने वाली तमाम बसे रोक दी गई ,जिससे यात्री परेशान हो गया। और उन्होंने स्थानीय यात्रा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आईएसबीटी पर जाम लगा दिया। परिवहन विभाग के एआरटीओ अरविंद पांडे का कहना है कि चार धाम यात्रा के दौरान रविवार को बसों का अभाव हो गया था जिसके चलते प्रशासन ने लोकल मार्गो पर चलने वाली कुछ बसों को चार धाम यात्रा में चलाए जाने का निर्णय लिया हैै, इसी के चलते यह कार्रवाई की गई है। लेकिन यह अस्थाई व्यवस्था है। वही दूसरी ओर संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री का कहना है कि अभी तक चार धाम यात्रा के दौरान लोकल मार्गों पर चलने वाली व्यवस्थाओं से किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई थी। जिसके कारण किसी भी यात्री को परेशानी नहीं हो रही थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा जो यह निर्णय लिया गया है वह पूरी तरह अव्यवहारिक है। जिसे तत्काल प्रारंभ किया जाना चाहिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News