ऋषिकेश- यात्रा पर यमनोत्री जा रही बस 400 मीटर गहरी खाई मे गिरी, लगभग 15 यात्रियों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- यमुनोत्री मार्ग पर यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। सूत्रों की माने तो बस में करीब 15 यात्रियों के दुर्घटना में मृत्यु का समाचार मिला है।
यमुनोत्री मार्ग में आज शाम एक बस दुर्घटना में कई यात्रियों के हताहत होने की जानकारी आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस जो की यमुना नदी की ओर खाई में गिरी है उसमें करीब 27 यात्री होने बताये जा रहे हैं। बस करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरी, सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार दुर्घटना में 15 यात्रियों की मृत्यु बताई जा रही है। आपदा प्रबंधन के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार बस में सभी मध्य प्रदेश के यात्री हैं। बस संख्या यूके-04 1541 बताई जा रही है जो कि नौगावँ के रिखाऊ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घटना स्थल पर एसडीआरफ की टीम का रेस्क्यू जारी है।

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दुर्घटना के संबंध में बातचीत की है। जिसमें उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना जताते हुए दुख प्रकट किया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News