ऋषिकेश- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज कर रिकॉर्ड अपने नाम किया

त्रिवेणी न्यूज 24
चंपावत _ उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट पर उप-चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी को रिकॉर्ड 54,121 मतों से हरा दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार निर्मला गहतोड़ी की जमानत जब्त हो गई है। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने के लिए ये चुनाव जीतना जरूरी था। उन्होंने निर्मल गहतोड़ी को हराकर ये साफ कर दिया है कि वो मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

पुष्कर सिंह धामी की जीत पर खुश हुए बीजेपी कार्यकर्ता
पुष्कर सिंह धामी की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। चंपावत में पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता जमकर खुशी मना रहे हैं। पुष्कर सिंह धामी ने ये चुनाव रिकॉर्ड 54,121 मतों से जीता है। 13 चरण की कुल काउंटिंग में पुष्कर सिंह धामी को कुल 57268 वोट हासिल हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को महज 3147 वोटों से संतोष करना पड़ा वह अपनी जमानत तक ना बचा सकीं। सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 409 वोट मिले तो निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को 399 और नोटा को 372 मत प्राप्त हुए।

बता दें कि इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. यहां तक कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार किया था। वहीं, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के लिए कांग्रेस के बड़े नेता पूरी ताकत से कभी चुनाव प्रचार में उतरे ही नहीं. और अब नतीजे सामने आ चुके हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News