ऋषिकेश- पंजीकरण के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों के विरूद्ध की जाएगी कार्रवाई – जन्मेजय खंडूरी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ होने वाली किसी भी प्रकार की घटना से निपटने के लिए ऋषिकेश में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जो कि यातायात के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई भी करेगा ।
ऋषिकेश में ट्रैवल एजेंटों द्वारा यात्रियों के साथ पंजीकरण कराए जाने के नाम पर की गई धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहां की यदि कहीं से भी इस प्रकार की सूचना प्राप्त हो तो वह तुरंत उनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई करें। उत्तराखंड प्रशासन ने चार धाम यात्रा को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। जहां यात्रियों के साथ किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या को आड़े आने नहीं दिया जाएगा। यदि यात्रियों के साथ ट्रैवल एजेंटों या साइबर कैफे के संचालकों द्वारा ठगी जैसी घटनाएं की जाएंगी तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि अभी तक ऋषिकेश में एक ट्रैवल एजेंट और साइबर कैफे के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जन्मेजय खंडूरी गुरुवार को ऋषिकेश में चार धाम यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों से भी आग्रह किया है कि वह यात्रियों के साथ नम्र व्यवहार अपनाएं। इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कमलेश उनियाल, ऋषिकेश पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढोंडियाल, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी, यातायात निरीक्षक हितेश सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News