ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 5 नये मरीज मिले,17 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड के दो जिलों में पांच नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में 64 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92780 हो गई है। 1305 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में तीन, उत्तरकाशी जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में 17 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इन्हें मिला कर 89178 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। 10 जिलों में 64 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं । संक्रमण के कारण मौत के मामले सामने नहीं आने से फिलहाल स्वास्थ्य विभाग को राहत है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News