ऋषिकेश- अमित ग्राम के 38 परिवारों ने सफेद राशन कार्ड किए सरेंडर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- अमित ग्राम के 38 परिवारों ने अपने सफेद राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। उन्होंने पार्षद विपिन पंत को अपने-अपने राशन कार्ड सौंपें है। इसके बाद पार्षद ने पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल को कार्ड सौंपे। खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत प्राथमिक परिवारों के लिए निर्गत राशनकार्ड (सफेद कार्ड) सरकार के आदेशों का पालन करते हुए अमित ग्राम के लगभग 38 परिवारों ने अपनी स्वेच्छा से पाषर्द विपिन पंत के माध्यम से पूर्ति निरीक्षक ऋषिकेश विमल डोभाल के सौंपे। पार्षद ने बताया कि इनमें अधिकांश परिवार के सदस्य विदेशों में काम करते हैं। इसके अलावा सरकारी नौकरी से फौज से है। वहीं कुछ परिवार बस, ट्रक स्वामी है। पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल ने बताया कि जिन परिवारों की मासिक आय सभी स्रोतों से 15000 हजार रुपए है वे सफेद राशनकार्ड के पात्र है तथा जिन परिवारों की मासिक आय सभी स्रोतों से 41000 हजार रुपए है, वे परिवार पीले राशन कार्ड के पात्र होंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News