ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 9 नये मरीज मिले,15 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड के पांच जिलों में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 15 मरीज ठीक हुए हैं। 76 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92702 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 1292 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में नौ नए लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
देहरादून जिले में पांच, अल्मोड़ा, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिले हैं। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। 15 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। जिससे सक्रिय मामले लगातार घट रहे हैं। वर्तमान में 76 सक्रिय मरीजों का इलाज रहा है।

%d bloggers like this:
Breaking News