ऋषिकेश- आम आदमी को महंगाई से राहत केंद्र सरकार ने पेट्रो उत्पाद में एक्साइज ड्यूटी की कम

त्रिवेणी न्यूज 24
दिल्ली- केंद्र सरकार ने शनिवार को आम जनता को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर क्रमश: 8 और 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया है। इसके बाद पेट्रोल की कीमत 9.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) की सब्सिडी देने का ऐलान किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी।
देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 123.46 रुपए प्रति लीटर था, जबकि डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 107.61 रुपए प्रति लीटर। वहीं सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपए और डीजल 85.83 रुपए लीटर था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत (Petrol price today) 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत (Diesel price today) 96.67 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए लीटर और डीजल 104.77 रुपए लीटर बिक रहा है। हालांकि, अब एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो जाएंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News