ऋषिकेश- मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एसोसिएशन ने उप जिला अधिकारी से की औपचारिक मुलाकात

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऋषिकेश में नियुक्त यात्रा नोडल अधिकारी उप जिला अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी से औपचारिक मुलाकात कर स्वागत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि उप जिलाधिकारी नेगी पूर्व में शिक्षा विभाग के अहम पद पर रह चुके हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में आपका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। शिक्षा विभाग में रहते हुए उड़ान कार्यक्रम में शिक्षा से बंचित बच्चों के लिए बहुत कुछ किया।
मान्यता प्राप्त प्रबन्धकीय विद्यालय एशोसिएशन ने उप जिला अधिकारी से मिलकर उत्तराखंड सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्याओं के बारे में भी बात किया। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल रावत , सह सचिव संजय पाण्डे राकेश त्यागी शामिल रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News