ऋषिकेश- गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ चलाया अभियान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन की ओर से डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आईएसबीटी परिसर से अवैध रूप से संचालित डग्गामार वाहनों को बाहर खदेड़ा गया। भविष्य में भी ऐसे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान आईएसबीटी से डग्गामार वाहनों का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा है। इससे हमारे व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इनको रोकने में एआरटीओ भी नाकाम साबित हो रहा है। ऐसे डग्गामार वाहनों के खिलाफ एसोसिएशन अभियान चलाता रहेगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित वाहन चालक मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News