ऋषिकेश- यात्रा के लिए नामित नोडल अधिकारी ने ऋषिकेश में लिया चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चारधाम यात्रा के लिए नामित नोडल अधिकारी डिप्टी कलक्टर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देहरादून शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे यात्रा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात संबंधित विभागीय कार्मिकों को यात्रा व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों से भी बात की साथ ही बस स्टैण्ड एवं शौचालयों मेें सफाई की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ऋषिकेश अमृता शर्मा, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश आनन्द सिंह मिश्रवान , अध्यक्ष संयुक्त रोटेशन यातायात संजय शास्त्री, प्रभारी सुलभ इंटरनेशनल ऋषिकेश श्रीकांत सिंह आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News