ऋषिकेश-मुख्यमंत्री धामी ने चार धामों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को समाप्त कर एक समान व्यवस्था लागू करने के दिए निर्देश

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सुव्यवस्थित और नियमानुसार यात्रा संचालन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चारों धामों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को समाप्त करते हुए एक समान व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमों का कड़ाई से पालन करें और अतिरिक्त सावधानी बरतें। चार धाम यात्रा को लेकर सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News