ऋषिकेश- उत्तराखंड में आज कोरोना के 11नये मरीज मिले,14 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 11 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 14 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92574 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2178 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा जिले में चार, देहरादून में तीन, नैनीताल में तीन और हरिद्वार जिले में एक संक्रमित मिला है। जबकि किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। 14 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 88967 मरीज ठीक हो चुके हैं। नौ जिलों में 89 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इसमें अधिकतर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News