ऋषिकेश- एक महीने में कराए जाएंगे कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव – अजय दात्रे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-कांग्रेस को एकजुट करने के साथ ही संगठन की मजबूती के लिए ऋषिकेश में एक माह के अंदर संगठनात्मक चुनाव करवा दिए जाएंगे ।
रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में संगठन के जिला चुनाव पर्यवेक्षक अजय दात्रे ने पत्रकारों से वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि जुलाई तक पूरे देश भर में संगठन का चुनाव कराए जाने के बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाना है। जिसके अंतर्गत कांग्रेस ने पिछले महीने सदस्यता अभियान चलाया था जो कि 30 अप्रैल को समाप्त हो गया है। उत्तराखंड राज्य में लाखों की संख्या में कांग्रेस के सदस्य बनाए गए हैं। अब बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के चुनाव होने हैं। जुलाई तक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के चुनाव भी संपन्न हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस राजनीतिक दल के रूप में 108 वर्ष पुराना संगठन है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व उनके नेताओं द्वारा लोगों को दिग्भ्रमित किया गया है। जो की देश में बढ़ती महंगाई के बावजूद भी चुपचाप महंगाई को झेल रही है परंतु वह बोल नहीं रही है। जिसे जगाने के लिए कांग्रेस संगठन पूरे देश में सड़कों पर उतरेगा। पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष विनय सारस्वत, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा ,मनीष शर्मा , नंदकिशोर जाटव, ललित मोहन मिश्रा उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News