ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 17 नये मरीज मिले, 23 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश -उत्तराखंड में कोरोना के 17 नए मरीज मिले और 23 इलाज के बाद ठीक हुए। इसके बाद अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 111 रह गई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 15, अल्मोड़ा में एक और नैनीताल में भी एक नया मरीज मिला। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 2483 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि 2003 सैंपलों की रिपोर्ट विभिन्न लैब से आई। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 0.84 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत चल रही है।
