ऋषिकेश- एटीएम बदलकर की गई धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- 6 मई को वादी आलम सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय भजन सिंह नेगी निवासी गुड्डू प्लॉट श्यामपुर के द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई। इसमें उन्होंने बताया कि 6 मई को समय 11:30 बजे लगभग पीएनबी एटीएम में चार-पांच लड़कों द्वारा धोखे से एटीएम बदलकर वादी के खाते से पैसे निकालने गए है। वादी छोटे लाल गुप्ता निवासी गली नंबर 1 मीरा नगर आईडीपीएल के द्वारा एक लिखित तहरीर देकर बताया कि 6 मई को जब उनकी पुत्री किरण पीएनबी एटीएम से पैसे निकालने की गई थी तो समय 12:30 बजे लगभग जब पुत्री द्वारा अज्ञात व्यक्तियों से पैसे निकालने में मदद मांगी गई तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम बदलकर उनके बैंक खाते से तीन बार में 25000 रुपए निकाल दिए गए। प्राप्त दोनों लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए गए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News