ऋषिकेश- जाली नोट चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार लोग गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में लगातार सघन चैकिंग की जा रही है। बीते देर सांय को थाना देवप्रयाग को सूचना प्राप्त हुयी कि कुछ लोग जाली नोट देकर खरीदारी कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रभारी निरीक्षक देवप्रयाग द्वारा उच्चाधिकारीयों के निर्देशानुसार वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना देवप्रयाग के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। थाना देवप्रयाग क्षेत्रांतर्गत सघन चैकिंग कराई गई चैकिंग के दौरान तहसील चौक देवप्रयाग में कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस की चैकिंग को देखते हुये अपना वाहन तेजी से निकालने की कोशिश की जिस पर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को जबरन रोककर वाहन में बैठे 04 व्यक्तियों एवं वाहन की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 200 रुपये के 04 जाली नोट बरामद हुये। उक्त 04 व्यक्तियों सचिन पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 35 वर्ष,हितेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा उम्र 22 वर्ष, दीपक कुमार पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 35 वर्ष,
मोहित पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा उम्र 29 वर्ष की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध थाना देवप्रयाग पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
आरोपियों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते है तथा अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। हम लोगों को यह पता चला कि चारधाम यात्रा चलने वाली है जिसमें भारी संख्या में यात्री आते है। अतः हम लोग रुद्रप्रयाग तक गये थे जहां से हमने वापसी के दौरान कई जगह नकली नोट चलाये थे। अब हमारी योजना जाली नोटों की बडी खेप लेकर उसको यहां चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाने की थी। पूछताछ में यह भी प्रकाश मे आया कि एक अभियुक्त सचिन दिल्ली पुलिस मे आरक्षी के पद पर तैनात है। आरोपियों से विभिन्न स्थानों पर दिये गये जाली नोटों के सम्बन्ध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

%d bloggers like this:
Breaking News