ऋषिकेश- झमाझम हुई बारिश से ऋषिकेश वासियों को मिली गर्मी से राहत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- बीते कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दी है। इसके साथ ही राज्य के जंगलों के लिए भी बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। उम्मीद है कि अब जंगलों की आग भी बुझ जाएगी।
कई दिनों से मारे गर्मी के लोग परेशान थे पारा लगातार ऊंचाई चढ़ रहा था। बुधवार करीब डेढ़ बजे अंधड़ चलने का क्रम शुरू हुआ। करीब दो बजे अंधड़ के थमते ही करीब आधा घंटे झमाझम बारिश हुई और मौसम एकदम सुहाना हो गया। साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ा राहत भी मिली। सबसे अधिक राहत राज्य के वन विभाग को मिली तमाम प्रयासों के बावजूद काबू में नहीं आ रही आग के भी बारिश से नियंत्रण में आने की उम्मीद है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News