ऋषिकेश- शेम लिटिल स्टार्स स्कूल ने किया कराटे पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – देहरादून में आयोजित 19वें स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शेम लिटिल स्टार्स स्कूल के छात्रों द्वारा मेडल जीतने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में शेम लिटिल स्कूल की अग्रिता रावत ने स्वर्ण,आदित्य शर्मा ने रजत और आयुष्मान शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रबंधक खुशबू पंवार ने बताया कि इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ ही कराटे कोच चंद्र मोहन तिवारी का भी मेडल पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रीति कोटीयाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ी छात्र छात्राओं को बधाई दी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News