ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान सहित विभागीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- चारधाम यात्रा की तैयारियों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाधिकारी देहरादून, जिले के पुलिस कप्तान सहित विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में की। इस मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था, यात्रियों को सहूलियत, अतिक्रमण को कड़ाई से हटाने, संदिग्ध लोगों का सत्यापन करने, शनिवार को स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। सभी विभागों को व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
बैठक में परिवहन विभाग में दलाली प्रथा सख्ती के साथ बंद करें। एआरटीओ आफिस के बाहर गाड़ियां की कतार किसी भी सूरत में न लगे। यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बैठने की व्यापक व्यवस्था, पीने के लिए शीतल पेय का इंतजाम किया जाए। श्यामपुर में रेलवे फाटक पर जाम की समस्या के लिए मुरादाबाद डीआरएम से बात कर 10 मिनट की जगह 4 मिनट फाटक बंद करवाये। माल वाहक वाहन के लिए सत्यनारायण मंदिर के समीप पुलिस पिकेट लगाई जाए। मंत्री ने आने वाले शनिवार से स्कूलों के अवकाश करने सम्बन्धी आदेश देने के लिए जिलाधिकारी देहरादून को निर्देशित किया।
ईं रिक्शा, ऑटो, विक्रम यूनियन के साथ बैठक कर सवारी बैठाने, उतारने की जगह निश्चित करें। निश्चित जगहों के अलावा सवारी बैठाने, उतारने पर चालान की कार्यवाही भी करें। किसी भी तिराहा, चौराहा में ऑटो, विक्रम न खड़े हों। श्यामपुर में सीएनजी पंप पर लगने वाले जाम के लिए संचालक से बात कर टोकन की व्यवस्था की जाए। 
कोयल घाटी से पुरानी चुंगी और निगम से चन्द्रभागा तक अतिक्रमण सख्ती के साथ हटाया जाए।  एम्स मार्ग पर दोनों ओर लगने वाले अतिक्रमण को पूरी तरह से हटवाया जाए। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जाए। 
बैठक में जिलाधिकारी आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एसपी सिटी अक्षय कोडे, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ ट्रैफिक टिहरी अस्मिता ममगाई, जॉइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय, एआरटीओ अरविंद पांडेय, सीओ ऋषिकेश डीसी धौण्डियाल, एसएनए आनन्द सिंह, कोतवाल रवि सैनी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News