ऋषिकेश- चार धाम की प्रतिदिन यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या तय

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून -उत्तराखंड शासन की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ चार धाम हेतु कपाट खुलने के साथ प्रथम यात्रा चरण के प्रारंभिक 45 दिनों को प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निश्चित कर दी गयी है।बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोरोना जांच का प्रतिबंध नहीं है। कोरोना जांच ऐच्छिक है, लेकिन मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना सबकी सुरक्षा हेतु आवश्यक है। बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन 15000 , श्री केदारनाथ धाम में 12000, श्री गंगोत्री धाम में 7000, श्री यमुनोत्री धाम में 4000) प्रतिदिन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News