ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ने सत्यापन अभियान में 22 चालान कर 2 लाख 20 हजार का जुर्माना वसूला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन कराने व सत्यापन ना कराने वाले मकान मालिकों पर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश द्वारा अपने अधीनस्थों को उक्त विषय में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा आज चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा मे किरायेदारों के सत्यापन की जांच हेतु अभियान चला गया। जिसमे कुल 344 लोगों के सत्यापन किए गए और सत्यापन ना कराने पर न्यायालय के आदेशनुसार 22 चालान काटे गए जिनसे जुर्माने के तौर पर 220000 रुपए की धनराशि जमा कराई गई। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में 03 उपनिरीक्षक 15 कांस्टेबल, 06 महिला कॉन्स्टेबल व चीता मोबाइल नियुक्त की गई।
अभियान से पूर्व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा समस्त टीमों आवश्य निर्देश दिए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News