ऋषिकेश- जाते-जाते अमर हो गयी लोक नाथ कपूर की आंखें

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- लोक नाथ कपुर आज हमारे मध्य नहीं है लेकिन उनके परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान से दो नेत्र हीनो
की आंखों में उजाला अवश्य आएगा। नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि बृहस्पतिवार को पटेल नगर देहरादून निवासी 90 व्रषीय श्रीलोक नाथ कपुर का निधन हो गया था। जिस पर पारिवारिक मित्र व लायंस क्लब के उप मंडलाध्यक्ष रजनीश गोयल ने उनके पुत्र सुनील कपुर से नेत्र दान के लिए परिचर्चा की ओर सहमति लेकर नारंग को सूचित किया। नारंग ने एम्स हास्पिटल की नेत्र दान की डा आरूषि व संदीप गुसाईं को उनके निवास पर भेजा जहां टीम ने दोनों कोर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। टीम के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों कॉर्निया स्वस्थ हैं जिन्हें आवश्यक जांचों के बाद दो नेत्रहीनों की आंखों में प्रत्यारोपित किया जाएगा । नेत्रदान के इस कार्य पर भजन प्रीत सिंह सभरवाल, पीएस कालड़ा राजीव गोस्वामी स हरदीप सिंह,
विनय भाटिया, कमल कालड़ा ने परिजनों का आभार जताया है ।डा नीति गुप्ता ने परिवार को साधुवाद दिया और अपील की है कि जो व्यक्ति कोर्निया अन्धत्व से पीड़ित हैं वह नेत्र बेंक में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। नेत्र दान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का227वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News