ऋषिकेश- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया ऋषिकेश भरत शाखा का वार्षिक उत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वार्षिक उत्सव पखवाड़े के तहत पूरे नगर में सप्ताह भर वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है।
गुरुवार को भरत शाखा की ओर से वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भरत शाखा द्वारा प्रतिदिन की भांति शाखा लगाकर प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें सभी स्वयंसेवकों के परिजनों को भी आमंत्रित किया गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिदिन होने वाली शाखा की गतिविधियों को देखा गया। भरत शाखा वार्षिक उत्सव के अवसर पर जिला संचालक सुदामा सिंघल, भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाध्यापक गोविंद रावत, जिला शारीरिक प्रमुख दिनेश बिष्ट, जिला प्रचारक भूपेंद्र राणा, पूर्व नगर संचालक घनश्याम दास, वर्तमान नगर संचालक अमरीश गर्ग, नगर व्यवस्था प्रमुख आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News