ऋषिकेश-उत्तराखंड में आज कोरोना के 24 नये मरीज मिले, 27 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 24 मामले आये है। जिसे मिलाकर 01 जनवरी 2022 से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब तक 92352 हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 80 है। आज 27 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 88775 है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.13% हो गयी है। 01 जनवरी 2022 से अभी तक 275 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज किसी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है।
कोविड संक्रमण के बढते मामलो के दृष्टिगत जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने जनपद देहरादून में घर के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व की भांति मास्क, गमछा, रूमाल या दुपट्टा/स्कार्प पहनना अनिवार्य होने सम्बन्धी आदेश जारी किये हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। आदेशों के उल्लंघन दण्डनीय अपराध होगा। आदेशों के उल्लंघन की दशा में प्रदत्त व्यवस्था के अनुरूप 500/- रूपये से 1000/- रूपये तक जुर्माने के रूप में वसूला जाएगा। उन्होंने उप जिला मजिस्टे, नगर मजिस्टे, क्षेत्राधिकारी (पुलिस)/थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

%d bloggers like this:
Breaking News