ऋषिकेश- पत्नी को अवैध तमंचे से फायर कर डराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ 27 अप्रैल को लक्ष्मी शाह निवासी गंगोत्री कॉलोनी गली नंबर 4 गुमानीवाला श्यामपुर के द्वारा कंट्रोल को बताया गया कि उनके स्वयं के पति अजय शाह से पारिवारिक विवाद की सुनवाई न्यायालय में चल रही है जिसकी प्रतिक्रिया स्वरूप उसका पति एक तमंचा लेकर उनको डराने के लिए घर में घुसा है व फायर कर रहा है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश मय फोर्स मौके पर पहुंचे| घटनास्थल पर पहुंच कॉलर से मिलने पर कॉलर के द्वारा बताया गया कि उनका पति के साथ विवाद के चलते अनबन है जिससे मामला फैमिली कोर्ट ऋषिकेश में चल रहा है। लेकिन आज उनका पति बेटे आरव उम्र 4 वर्ष से मिलने आया था तथा पति अजय शाह एक तमंचा भी अपने साथ में लाया था हमें डराने के लिए उसने हवा में दो फायर किए तथा अभी कमरे में छिपा है। जो बता रहा था कि मैं दीवार टाप पर भाग जाऊंगा| सूचना पर व्यक्ति के छिपने वाले स्थान पर सामने गए तो ग्रिल खुलने की आवाज के साथ एक व्यक्ति बाहर आकर भागने लगा तो तेजी व फुर्ती से पुलिस टीम के द्वारा उक्त व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली तो इसके पास से एक अवैध देसी तमंचा वह दो खोखा कारतूस बरामद हुए। बिना लाइसेंस अवैध देसी तमंचा रखने पर अभियुक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता नाम पता अजय शाह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सुभाष नगर बनखंडी ऋषिकेश देहरादून उम्र 23 वर्ष के रूप में हुआ है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News