ऋषिकेश- योगी आदित्यनाथ का 3 से 5 मई तक उत्तराखंड दौरा

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मई से 5 मई तक उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। उत्तराखंड दौरे के दौरान वह हरिद्वार और विधानसभा यम्केश्वर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ आगामी 3 मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। 3 मई को हरिद्वार में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्ति बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सौंप सकते है। वहीं नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद योगी आदित्यनाथ 4 मई को अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में बनाई गई अपने गुरु वैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपने गांव भी जा सकते हैं, हालांकि अभी उनके गांव जाने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

%d bloggers like this:
Breaking News