ऋषिकेश- मुनि की रेती ढालवाला नगरपालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक से 18 मेजो का कराया निर्माण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- यदि आप सिंगल यूज प्लास्टिक कूड़े(पॉलिथीन, प्लास्टिक डिस्पोजल, बोतलें आदि) को फैलने से रोकना चाहते हैं और उसका बेहतर ढंग से उपयोग करना चाहते हैं, तो नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला से यह सीख सकते हैं। इसके तहत पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री से बैठने हेतु बैंचें बनवाई हैं, जिन्हें शीघ्र ही यहां आस्था पथ में लगाया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु पालिका निरंतर कार्यरत है। इसके लिए पालिका की ओर समय-समय पर अभियान चलाए जातें हैं। ईओ तनवीर मारवाह ने बताया कि पालिका को प्राप्त सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री के कूड़े से पालिका ने 18 बैंच और 3 टेबलों का निर्माण करवाया है, शीघ्र ही इन बैंच को बैठने हेतु आस्था पथ में लगवाया जाएगा।

%d bloggers like this:
Breaking News