ऋषिकेश- थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने किया वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने वाद संख्या से सम्बन्धित अभियुक्त सतीश चंद्र (उम्र-59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय चंद्र लाल निवासी सेक्टर -68 मोहाली पंजाब को गिरफ्तार किया है। जो लगभग काफी समय से फरार चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक श्यामदत्त नोटियाल के प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला संतोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में उ.नि. दिनेश कुमार मय पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर अभियुक्त सतीश चंद्र को उसके निवास मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार,आरक्षी रमेश मैठानी शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News