ऋषिकेश- केके सचदेवा बने राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – राष्ट्रीय बचत अभिकर्ता एसोसिएशन द्वारा सर्वसम्मति से वरिष्ठ अभिकर्ता केके सचदेवा को अध्यक्ष चुना गया। सचदेवा वर्ष 1996 से 50 वर्षों से भी अधिक समय से डाकघर की सेवा कर रहे है। गिरधारी लाल ब्रेजा के सानिध्य में अभिकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। सचदेवा पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृतिक संगठन न्यू स्टार क्लब के संस्थापक /अध्यक्ष , उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष, हनुमंतपुरम विकास मंच, गंगानगर के संस्थापक/ अध्यक्ष सहित अन्य कई सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष केके सचदेवा का कहना है मेरे साथी अभिकर्ताओ ने मुझे सेवा करने का मौका दिया है मैं बिना भेदभाव के विकास कार्य और अभिकर्ता के हितों के लिए कार्य करूंगा। उन्होंने अभिकर्ताओ को एकजुट होने का आह्वान भी किया है। उन्होंने सभी अभिकर्ताओं से आग्रह किया है कि वह कर्तव्यनिष्ठ व ईमानदारी के साथ काम करना हम सबका कर्तव्य है। हम अधिक से अधिक निवेशकों का धन राष्ट्रीय बचत योजनाओं में लगाकर प्रदेश व देश की सेवा कर खुशहाली लाएं। उन्होंने सभी अभिकर्ताओं का धन्यवाद दिया और शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन कर एक समारोह में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का आह्वान भी किया है। इस अवसर पर पूर्व पोस्ट मास्टर कृष्ण कुमार सिंधी, विमल ब्रेजा, पूर्णिमा वर्मा, गिरधारी लाल ब्रेजा, अभिकर्ता अजय गुप्ता , अजय ब्रेजा , हंसराज मंडोलिया, नंदकिशोर अग्रवाल ,शिवकुमार, राजेंद्र रैना, एचएम लाल ,रविंद्र प्रकाश ,परीक्षित मेहरा, रामकिशोर शर्मा ,रेखा चौहान, सरोज जोशी ,मंजू शर्मा ,पूनम गैरोला, संगीता भट्ट ,पुष्पा शर्मा, शिखा ब्रेजा, सुधा मेहरा , संगीता मल आशा ग्रोवर ,शशि मिश्रा , संगीता गुप्ता ,, रिंकी सिंह ,रमा गौतम, गोल्डी ब्रेजा रेखा गुप्ता, संगीता अग्रवाल ,अनीता रैना आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News